छत्तीसगढ़

CG : भिलाई इस्पात संयंत्र को मिला ग्रीनटेक अवार्ड

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र को’ग्रीनटेक पीसीडब्ल्यूआर अवाड्र्स 2024Ó की ‘इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विजेता का पुरस्कार दिया गया। 27 जुलाई को गुवाहाटी, असम में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त यह पुरस्कार भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से पर्यावरण प्रबंधन विभाग की सहायक महाप्रबंधक अनुराधा बिट्टा और ब्लास्ट फर्नेस की वरिष्ठ प्रबंधक श्रद्धा सिंह ने प्राप्त किया।

आईएएस, एडीशनल चीफ सेक्रेटरी, पर्यावरण एवं वन असम सरकार रविशंकर, चेयरमेन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड असम अरूप कुमार मिश्रा, चेयरमेन, गोवा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड महेश पलटिल, चेयरमेन, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ असरश पाल विग और सदस्य सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड असम शांतनु कुमार दत्ता ने ग्रीनटेक पीसीडब्ल्यूआर पुरस्कार 2024 प्रदान किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र को हाल के दिनों में वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में किए गए कई पहलों के लिए इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी श्रेणी में विजेता का पुरस्कार दिया गया है। इसके अंतर्गत बीओएफ स्लैग को पेवर ब्लॉक में परिवर्तित करना शामिल है जिसके लिए जून 2023 में संयंत्र के भीतर सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट (एसजीटीपी) का उद्घाटन किया गया था।

एसजीटीपी में उत्पादित पेवर ब्लॉकों का उपयोग संयंत्र के अंदर और टाउनशिप क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। संयंत्र द्वारा स्थापित एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना पीसीबी अपशिष्ट निपटान सुविधा है जो अक्टूबर 2023 से प्रारंभ कर दी गई है और इस सुविधा के माध्यम से अब तक पुराने ट्रांसफार्मर से निकले 90 टन से अधिक हानिकारक अपशिष्ट तेल का पर्यावरण-अनुकूल तरीके से निपटान किया जा चुका है।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने ब्लास्ट फर्नेस रनर्स में रनर सामग्री के रूप में प्रयोग होने वाली नदी की रेत को एलडी-स्लैग से प्रतिस्थापित करने के लिए सफलतापूर्वक परीक्षण भी किया है। अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उठाया गए एक और पहल के तहत म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट से अलग किए गए प्लास्टिक से निर्मित प्लास्टिक ग्रेन्युल्स का कोक ओवन में को-प्रोसेसिंग के लिए सफल परीक्षण किया गया है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

5 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

5 hours ago