छत्तीसगढ़

CG : शिक्षक भर्ती 2023, प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग

रायपुर। शिक्षक भर्ती 2023 के रिक्त पदों में भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर आज एक बार फिर से प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति आयोग के दफ्तर पहुंचे. उन्होंने छठी सूची में योग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी करने की मांग की है. साथ ही इसके संबंध में आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. बता दें कि अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव और संचालय के सभी बड़े अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है. अभ्यर्थियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में पूर्व सरकार और लोक शिक्षण संचालनालय (शिक्षा विभाग) द्वारा 4 मई 2023 को 12489 पदों पर भर्ती 2023 का सीधी भर्ती का नोटीफिकेशन जारी किया गया था. इसकी परीक्षा 10 जून 2023 को सम्पन्न हुई और परीक्षा परीणाम 2 जुलाई 2023 को जारी हुआ. जिसमें वर्ग 02 शिक्षक के 5772 पद और व्याख्यता वर्ग 01 का 432 पद को पूर्ण कराने का प्रक्रिया प्रारंभ हुआ था जो कि एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया इसी को लेकर वर्तमान में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के चलते यह भर्ती प्रक्रिया पांच माह विलम्ब हो गई है. अभ्यर्थियों का कहना है शिक्षक भर्ती 2023 की बचे रिक्त पदों पर कौशलिंग कराकर यह भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (शिक्षा विभाग) को निर्देशित किया जाए. अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संचनालय के सभी बड़े अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं. अब छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह से मुलाकात कर उनसे भी मांग करेंगे.

kgnews

Recent Posts

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…

24 minutes ago
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नमामि गंगे मिशन की बड़ी चुनौती, विकास कार्यों के बीच समय पर पूरा करना लक्ष्य

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नमामि गंगे मिशन की बड़ी चुनौती, विकास कार्यों के बीच समय पर पूरा करना लक्ष्य

उज्जैन तीन साल की लंबी प्रतीक्षा और कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार शिप्रा नदी को…

30 minutes ago
NITI Aayog रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, MP में 10 साल में 33 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा प्राइमरी स्कूल

NITI Aayog रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, MP में 10 साल में 33 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा प्राइमरी स्कूल

भोपाल  मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को लेकर एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है।…

34 minutes ago
10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…

1 hour ago
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड अब…

1 hour ago