विंटर शेड्यूल में भोपाल को मिलेगी आधा दर्जन नई उड़ानें

भोपाल
 एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू के अलावा दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद तक उड़ानें शुरू करेगा। अक्टूबर माह से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल में भोपाल को आधा दर्जन नई उड़ानें मिलेंगी। इसी क्रम में इंडिगो ने पुणे एवं गोवा का हवाई कनेक्शन फिर से जोड़ने की तैयारी की है। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस को बजट एयरलाइंस माना जाता है। कंपनी ने भोपाल को मेन स्ट्रीम लिस्ट में शामिल करने की तैयारी की है। विंटर शेड्यूल 28 अक्टूबर से लागू होता है।

कंपनी का प्रयास है किसबसे पहले बेंगलुरू उड़ान शुरू हो जाए। दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी 2025 तक कंपनी दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद उड़ान भी शुरू करेगी। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्लाट ले लिया है। भोपाल से लंबे समय से पुणे उड़ान प्रारंभ करने की जरूरत महसूस की जा रही है। एयर इंडिया ने दो साल पहले पुणे उड़ान अचानक बंद कर दी थी। अब इस रूट पर इंडिगो कनेक्शन जोड़ने जा रही है। इंडिगो ने अक्टूबर माह से गोवा उड़ान पुन: प्रारंभ करने की तैयारी भी की है। यदि यह सब उड़ानें प्रारंभ होती हैं तो विंटर सीजन में पहली बार भोपाल से 27 जोड़ी उड़ानें हो जाएंगी।

यानि प्रतिदिन 54 विमान फेरे लगाएंगे। यह अब तक रिकॉर्ड होगा। वर्तमान में 17 जोड़ी उड़ाने हैं। आमतौर पर किसी एक रूट पर दो या अधिक कंपनियों की उडानें होती हैं तो कंपनियों में अघोषित प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाती है। इसका लाभ यात्रियों को कम किराये के रूप में मिलता है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शुरू होते ही बैंगलुरू एवं हैदराबाद रूट पर फेयर वार शुरू होने की संभावना है। फिलहाल इन दोनों शहरों का किराया दिल्ली, मुंबई से भी अधिक है। इस बारे में एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चार शहरों के लिए स्लाट लिया है। इंडिगो भी पुणे, गोवा उड़ान प्रारंभ कर रहा है। विंटर सीजन में भोपाल से पहली बार प्रतिदिन 54 बार एसरक्राफ्ट मूवमेंट होगा।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार…

2 minutes ago
CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

रायपुर। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने…

9 minutes ago
CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

रायगढ़। जिले में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके साथियों के साथ 1.77 करोड़ की ठगी हुई…

16 minutes ago
भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के…

24 minutes ago
प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को स्थानीय…

27 minutes ago
पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों…

47 minutes ago