दमोह में काले हिरण का गोली मारकर किया शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

दमोह

दमोह जिले के हटा वन परिक्षेत्र के रनेह गांव में एक खेत में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। काले हिरण के शिकार की सूचना मिलने पर रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह और हटा वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे।

टीम को आता देख शिकारी मौके से भाग गए। वहीं एक शिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसके पास से काले हिरण को बरामद कर वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय हटा भेजा है। रनेह थाना पुलिस और हटा वन परिक्षत्र की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए शिकारी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर वन्य जीव अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी गुड्डू पिता भगवान सिंह उम्र 38 साल निवासी सड़क हरदुआ अपने एक अन्य साथी के साथ कुंवरपुर बिला के पास एक मृत हिरण को लेकर जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई। तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के पास में मृत हिरण बरामद हुआ, जबकि दूसरा आरोपी मोटरसाइकिल साहित फरार हो गया। पुलिस द्वारा मृत मृग को वन विभाग की सहायता से पशु चिकित्सालय हटा लाया गया, जहां डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

पशु चिकित्सक ब्रजेंद्र असाटी ने बताया कि जिस हिरण का शिकार किया गया है वह लगभग दो साल का काला हिरण है। गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी का कहना है एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पीछे कोई गिरोह हो सकता है। पता लगाया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…

23 minutes ago
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…

23 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

1 hour ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

1 hour ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

2 hours ago