कार्यालय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन, शहडोल (म.प्र.)
एडीजीपी डीसी सागर की समझाइश : कर्तव्य बोध सर्वोपरि
शहडोल
एडीजीपी डीसी सागर द्वारा दिए संदेश "एकता में बल है" से प्रेरित होकर भूतपूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने अपना कर्तव्य समझकर शासकीय आवास खाली कर दिया है। अब यह शासकीय आवास वर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी को उपलब्ध हो गया है। इस प्रकार, आपसी समन्वय के साथ प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत् शासकीय आवास का सकारात्मक निराकरण हो गया है।
यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री शिव कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर जिला अनूपपुर में पदस्थ होने पर उन्हें कलेक्टर पूल (राजस्व विभाग) का शासकीय आवासगृह (क्र. ई/3) आवंटित किया गया था। उनके जिला अनूपपुर से पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरण होने के बाद राजस्व विभाग द्वारा वर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी को आवंटित किया गया। परंतु उक्त शासकीय आवास को श्री शिव कुमार सिंह द्वारा रिक्त न करते हुए 15 दिवस का समय चाहा गया था।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…