बलरामपुर। जिले के कोल्हुआ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिरिया नदी में बहकर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश आई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला वाड्रफनगर चौकी का है. बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं.
जानकारी के अनुसार आज सुबह कोल्हुआ गांव ग्रामीण हर रोज की तरह नदी की ओर गए हुए थे. इस दौरान उन्होंने नदी में बहकर आए किनारे पर आए शव को देखा. इस पर उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि मृतक पर लाठी-डंडे जैसे किसी वस्तु से हमला किया गया है. प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है.
पूरे मामले में चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है. शव को पीएम के लिए लाया जा रहा है. वहीं शव का अभी तक शिनाख्त नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मृतक नदी तक कैसे पहुंचा इसकी पूरी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है.
रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, भोजन मंत्र, गायत्री…
रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…