‘शादी के पहले भी और बाद भी…’, नवविवाहिता बहू ने जान देने से पहले बनाया वीडियो

 खरगोन

खरगोन में संपन्न परिवार की नवविवाहिता बहू का फांसी लगाने से पहले का वीडियो सामने आया है. महिला ने ससुराल में पहले डर-डरकर वीडियो रिकॉर्ड किया और मरने से कुछ घंटे पहले ही अपनी छोटी बहना को भेजा. महिला की शादी 3 साल पहले हुई थी. उसकी 2 साल की एक बेटी भी है. आरोप है कि सास-ससुर दहेज के लिए बार-बार परेशान करते थे और पति मारपीट करता था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला खरगोन शहर की रामकृष्ण कॉलोनी का है. 28 साल की नवविवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ की फांसी लगाने से मौत हो गई. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन बुधवार की रात में नवविवाहिता पूजा ने मरने से पहले अपनी छोटी बहन पूनम को एक वीडियो बनाकर वॉट्सएप पर भेजा था.

पूनम ने अपनी बड़ी बहन पूजा का वीडियो देर रात देखा और परिजनों को दिखाया. अब वही वीडियो एसडीओपी रोहित लखारे को उपलब्ध कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि  बयान लेकर कार्रवाई करेंगे.  

पूजा की तीन साल पहले शादी हुई थी. उनकी दो साल की बेटी है. मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग दहेज और हर छोटी-छोटी बातों के लिए ताने मारते थे. उन्होंने बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. फांसी लगाकर बेटी को मार डाला है.

पिता चंद्रशेखर बछाने और मां नभाबाई का आरोप है कि उनकी बेटी पूजा की गला दबाकर जान ले ली. उसके गले में ऐसे कई निशान हैं. सुबह 9:30 सूचना दी गई. ससुराल वाले बार-बार कम दहेज लेने का ताना मारते रहते थे. बेटी को अपशकुनी बताते थे. वो मानसिक रूप से परेशान थी. विवाद के कारण कुछ दिन पहले ही घर जाकर समझाइश दी गई थी लेकिन स्थिति नहीं बदली.

नवविवाहिता की मां नभा बाई का कहना है, ''ससुराल में पहले भी लड़ाई हुई थी. 8-10 लोग उसके घर समझाने गए थे. उसका ससुर गंदी गंदी गालियां देता था और कहता था कि 'बुरे मुंह की तू यहां आ गई है.' छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करते थे. मुझे तो लगता है ससुरालवालों ने ही मेरी बेटी को मारा है.

मामले में एसडीओपी रोहित लखारे का कहना है, रामकृष्ण निवासी पूजा कोठे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. नवविवाहिता की मौत होने के चलते बयान लेंगे. बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद बयान लेंगे. बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मृतका के परिजनों के मुताबिक, पूजा के पति की ये दूसरी शादी थी. उसके पति की पहली शादी बड़वाह में हुई है. आरोप है ये भी था कि प्रताड़ना की वजह से मर गई थी. उधर, ससुराल पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है. पूजा के ससुर अधिवक्ता आरआर कोठे का कहना है कि पूजा को हम बेटी की तरह रखते थे. गणेश मंदिर से जब बेटा घर लौटा तो घटना का पता चला. घर में उसे कोई भी परेशानी नहीं थी.  

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

10 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

11 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

11 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

12 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

13 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

13 hours ago