छत्तीसगढ़

CG : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

रायगढ़ । आज सुबह करीब 08.30 बजे थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को दरोगामुड़ा रेलवे ट्रैक किनारे अप लाइन पर अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिला । सूचना पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां हावड़ा-मुबई अप लाइन रेलवे ट्रैक में करीब 25-30 वर्ष के युवक का शव पड़ा मिला। अज्ञात मृतक के दाहिने हाथ के कलाई में गोदना से आशीष लिखा हुआ और मौली धागा पहना है । बॉडी के पास एक स्लीपर चप्पल मिला है । थाना प्रभारी व उनके स्टाफ द्वारा आसपास के क्षेत्रों में मृतक के वारिसानों का पता किया गया, पता नहीं चला । थाना प्रभारी द्वारा मृतक की पहचान के लिए जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके थाना/चौकी के गुम इंसान का मिलान कर सूचना देने जानकारी साझा की गई है । मृतक के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखा गया है । जूटमिल पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में मृतक के फोटो शेयर कर मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जूटमिल के मोबाइल नंबर 7389575109 या जांचकर्ता प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी 8770711748 को सूचित करने की अपील की गई है ।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

7 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

8 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

8 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

8 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

8 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

9 hours ago