नांदेड़ के आल महाराष्ट्र सीजन – 4 में नगर के रविराज ने बढ़ाया मान

डिंडोरी
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं क्रिकेटर रविराज बिलैयजा ने नांदेड़ के आल इंडिया महाराष्ट्र सीजन – 4 फैशन शो में बतौर अतिथि शिरकत की। बता दें की महाराष्ट्र में विगत चार वर्षों से ओम सोशियो कल्चरल मल्टीपर्पज बहुद्देशीय शिक्षण संस्थान महागांव के द्वारा मिस्टर एंड मिसेज महाराष्ट्र के भव्यतम शो का आयोजन किया जाता है। आयोजनकर्ता विशाल डहाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविराज बिलैया को एक प्रोड्यूसर और गीतकार के तौर पर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

और यह सारा कार्यक्रम नांदेड़ के पी व्ही आर मॉल में आयोजित किया गया। इस दरमियान मंच पर मौजूद अतिथियों की विशेष फरमाइश पर रविराज ने " इंसा चाहे तो जमीं को जन्नत बना दे,अपने हुनर से वो एक नई कुदरत बसा दे" और "अभी तो हौसलों की उड़ान बाकी है ,उड़ने को ये आसमा.. पंखों फैलान बाकी है " स्वरचित कविता का वाचन किया गया,जिसे समस्त ज्यूरी मेंबर्स और फैशन शो में शिरकत करती मॉडल के अलावा दर्शक दीर्घा ने जमकर सराहा। आल महाराष्ट्र के सीजन – 4 की विनर सुष्मिता सर्पे को मिस महाराष्ट्रा के ताज से नवाजा गया और मिस्टर महाराष्ट्र का खिताब ओम चिंतामणि के नाम रहा.

कार्यक्रम में साउथ इंडस्ट्री के विलेन वेंकट  ,साउथ इंडस्ट्री के फैशन कोरियोग्राफर साईं लोहार,इवेंट डायरेक्टर और ऑर्गेनाइजर विशाल डहाले ,ज्यूरी मेंबर वैभव तड़स, अक्षय वारुलकर और डॉक्टर निकिता चव्हाण उपस्थित थे। शो से वापस लौटे रविराज से जब हमारे प्रतिनिधि ने चर्चा की तो उन्होंने बताया की आने वाले समय में वह भी प्रदेश के किसी भी शहर में आल एम पी लेवल का मिस्टर एंड मिसेज फैशन शो का आयोजन कराएंगे और इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago