भोपाल- प्रतापगढ़- भोपाल सुपर फास्ट ट्रेन को इंदौर तक बढाने की मांग, रेलवे सलाहकार समिति ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

इंदौर

इंदौर में उत्तर भारत और बिहार के हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। इंदौर से पटना के बीच चलने वाली सिर्फ दो ही ट्रेन हैं जो कि सप्ताह में 3 दिन चलती है। इसके चलते इस ट्रेन में हमेशा लंबी वेटिंग बनी रहती है। इस क्षेत्र के यात्री रूम की सुविधा के लिए रेल सलाहकार समिति ने रेलवे बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें भोपाल और प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए इंदौर से चलने की मांग की है।

इंदौर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति मुंबई के सदस्य जगमोहन वर्मा ने बताया कि प्रतापगढ़ मा बेला देवी एक्सप्रेस बुधवार,शनिवार व सोमवार को प्रतापगढ़ से शाम 7:10 से चलकर सुबह भोपाल 8:30 बजे पहुंचती है। यही ट्रेन प्रतापगढ़ बेला देवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भोपाल से प्रति मंगलवार शुक्रवार व रविवार को शाम 7:15 सुबह भोपाल से चल कर अगले दिन सुबह 9 बजे प्रतापगढ़ पहुंचती है।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लखनऊ, रायबरेली, उरई, अमेठी स्टेशनों पर ठहराव करती है। इस ट्रेन को इंदौर तक विस्तार करने पर त्योहारों और शादियों के मौसम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ ,कानपुर ,उरई, अमेठी और रायबरेली के यात्रियों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही इन स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

42 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

50 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

55 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

58 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

1 hour ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

1 hour ago