बिलासपुर। जिले के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज की हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके चलते अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि, अस्पताल में मारपीट की यह घटना गुरुवार की है। दरअसल, पोड़ी निवासी एक युवक हादसे में घायल हो गया था। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद वह इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान घायल युवक ने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी गांव के लोगों को दी। जिसके बाद उसके दोस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। तब उन्हें यह नहीं पता था कि किन लोगों ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की है। इस दौरान अनजाने में युवकों ने दूसरे मरीज की पिटाई शुरू कर दी। जिसके चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट की और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया गया कि उन्होंने ही मारपीट की है। लेकिन, घायल सहित किसी और ने कोई शिकायत नहीं की है। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि, पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…