पति से विवाद के बाद महिला ने इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया

इंदौर

इंदौर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक शादीशुदा महिला इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस दौरान आसपास की छतों पर खड़े लोग उसे ऐसा करने से मना करते रहे। लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे समझा रहे थे। लेकिन अपने पति को करीब आते देख महिला ने मौत की छलांग लगा दी। महिला की पहचान अंगूरी बाई के रूप में हुई है। यह लसूड़िया थाना क्षेत्र की घटना है।

सुसाइड का लाइव वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर की नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पति से विवाद के बाद गुस्से में महिला इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर ली। वायरल हो रहे 15 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग महिला को समझा रहे हैं। तभी अचानक महिला का पति उसे रोकने के लिए पीछे से आता है। लेकिन उसे देखते ही महिला नीचे कूद जाती है।

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
जानकारी के मुताबिक, महिला अंगूरी बाई अपने पति राहुल लोधी के साथ इंदौर के सिंगापुर ग्रीन व्यू प्रिमियम में रहती थी। शनिवार शाम पति से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि महिला का उसके पति के साथ अक्सर विवाद होता था।

दो बच्चों की मां थी महिला
सुसाइड करने वाली महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर की नौकरी करती थी। घटना के समय उसकी तीन साल की बेटी और पांच साल का बेटा घर पर ही थे। महिला जब छत से कूदी तब उसकी सास भी घर में ही थीं। पुलिस इस सुसाइड केस की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। लाइव सुसाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

13 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

13 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

14 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

14 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

14 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

14 hours ago