जगदलपुर। नगरनार स्थित स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में शॉर्ट सर्किट से चार कर्मचारी झुलस गए, इनमें से गंभीर रूप से घायल दो कर्मचारियों को रायपुर रेफर किया गया है. वहीं अन्य दो कर्मचारियों का इलाज जगदलपुर के महारानी अस्पताल में किया जा रहा है. हादसा प्लांट एरिया के भीतर ब्लास्ट फर्नेस में ब्रेकर मेंटेनेंस के काम के दौरान हुआ. इस काम के लिए प्लांट प्रबंधन ने दो निजी कंपनियों के कर्मचारी को तैनात कर रखा था. कार्य के दौरान यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने से विस्फोट हुआ. इससे वहां काम कर रहे सीनियर टेक्नीशियन तापस नायक, सीमेंस कंपनी के महेंद्र कुमार, लहरे सिंह और अमरेंद्र कुमार चौधरी के अलावा इंटरप्राइजेज के देवेंद्र नाग बुरी तरह झुलस गए. ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद अन्य कर्मचारी मेंटेनेंस यूनिट की ओर पहुंचे, जहां कर्मचारियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत उपचार के लिए महारानी अस्पताल भर्ती किया गया. इनमें से दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है.
रायपुर. नौतपा के बीच ही मौसम ने करवट ले ली है. प्रदेश के उत्तरी और…
भोपाल मध्य प्रदेश के महाकाल, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थानों पर क्राउड मैनेजमेंट का पूरा प्लान…
रायपुर, 30 मई 2026 । राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र…
दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर…
दुर्ग । संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 29 मई 2026 को छ.ग. नगर पालिक निगम…
दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग…