भोपाल से अहमदाबाद जा रही उड़ान तकनीकी खराबी के बाद निरस्त, यात्री हुए परेशान

भोपाल
 मंगलवार को इंडिगो की भोपाल से अहमदाबाद जा रही मॉर्निंग उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण एयरलाइन कंपनी ने उड़ान को निरस्त कर दिया। इसके चलते यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट से करीब 70 यात्री अहमदाबाद के लिए सफर करने वाले थे।

हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को शाम की उड़ान से जाने का विकल्प दिया है। लेकिन ऐसे यात्री जो जरूरी मीटिंग या अन्य काम से जा रहे थे, वे फ्लाइट कैंसल होने के बाद नाराज नजर आए। ऐसे कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद उड़ान सुबह 8:35 बजे भोपाल से अहमदाबाद के लिए टेकऑफ होती है। टेकऑफ होने से पहले ही उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण इंडिगो ने यात्रियों को बताया कि उड़ान रवाना नहीं हो पाएगी।

कुछ यात्री मंगलवार को सुबह 6:00 बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। इन यात्रियों को अचानक उड़ान निरस्त होने से परेशान होने पड़ा। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। लेकिन इंडिगो प्रबंधन ने कहा कि चूंकि विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है, इसलिए इसे रवाना नहीं किया जा सकता। इंडिगो ने यात्रियों को शाम की उड़ान से जाने का विकल्प दिया। साथ ही ऐसे यात्रियों को पूरा रिफंड देने की भी पेशकश की, जो यात्रा निरस्त करना चाहते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

4 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago