कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा- मांडू में पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी, प्रमुख स्थानों पर तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी

मांडू
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश के बाद मंगलवार को पीथमपुर एसडीएम शाश्वत शर्मा और धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह ने अन्य विभागों के अमले के साथ ई-रिक्शा में बैठकर मांडू भ्रमण किया। पर्यटकों से जुड़ी व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली। आने वाले दिनों में सैलानियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पर्यटन सेवा का व्यापक प्लान तैयार किया है।

गौरतलब है कि रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' पर हजारों की संख्या में सैलानी मांडू पहुंचे थे। उनको अव्यवस्थाओं के चलते बिना मांडू भ्रमण करे वापस लौटना पड़ा था। तब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एसडीएम पीथमपुर को कहा था कि पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। इसी के चलते एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड़, मांडू नगर पंचायत के सीएमओ लाल सिंह राठौड़, एएसआइ दिनेश वर्मा, उपयंत्री बलदेव सिंह ठाकुर आदि के साथ मांडू के रानी रूपमती महल, बाज बहादुर महल स्थित पार्किंग स्थल व जहाज महल तथा नीलकंठ पार्किंग स्थल और मांडू के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।

ऐतिहासिक दरवाजों और घाट में सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
एसडीम शर्मा और एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि मांडू के ऐतिहासिक आलमगीर दरवाजे, दिल्ली दरवाजे, कमानी दरवाजे और गाड़ी दरवाजे के दोनों ओर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। घाट क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जाम नहीं लगे, इसलिए नगर परिषद वहां मार्ग चौड़ा करेगी। दरवाजों के दोनों तरफ दुर्घटना से बचने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।

खतरनाक स्थान पर हाथों-हाथ लगाए सूचना बोर्ड
इधर मांडू में खतरनाक स्थान को चिन्हित कर वहां पर सीएमओ राठौड़ एवं दल ने तत्काल पहुंचकर सूचना बोर्ड लगाए। रानी रूपमती महल, बाज बहादुर महल, नीलकंठ महादेव मंदिर, लोहानी गुफा के साथ कहीं खतरनाक स्थान को चिन्हित किया गया। वहां दिनभर नपा कर्मी बोर्ड और फ्लेक्स लगाते नजर आए।

ऐसा रहेगा नया रूट प्लान
अब पर्यटकों को जाम या अन्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मौके पर ही नया रूट प्लान बनाया गया। अब धार की ओर से आने वाले वाहन सीधे रूपमती महल की ओर जाएंगे। उधर से आते समय जहाज महल और नीलकंठ महादेव मंदिर के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने से होते हुए पीछे के रास्ते से जहाज महल मार्ग नगर परिषद के सामने पहुंचेंगे। पूरा मार्ग वन वे रहेगा। महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए उन्हें अलग-अलग स्थान पर डायवर्ट किया जाएगा।

व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
मांडू पुलिस के साथ धार से पुलिस कर्मियों का दल शनिवार और रविवार को मांडू पहुंचेगा।
नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था।
महत्वपूर्ण स्थान पर रूट की जानकारी संकेतक और सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश।
खतरनाक स्थान पर दुर्घटना को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह पर होगी बैरिकेडिंग।
रानी रूपमती महल के नीचे, नीलकंठ महादेव मंदिर के ऊपर, नगर परिषद के सामने, जैन मंदिर पार्किंग पर पर्यटक वाहन पार्क कर सकेंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

3 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago