बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज नगर में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। वहीं एक बार फिर दंतैल नर हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से विच्छिप्त था। घर से कुछ दूरी पर हाथी ने हमला किया था। वहीं बताया जा रहा है कि एक महीने में हाथी के हमले से तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी थी। बता दें कि यह रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के चाकी गांव का मामला है। दरअसल, बलरामपुर जिले के महावीरगंज में दल से अलग होकर अकेले विचरण कर रहे हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। युवक का शव मंगलवार को गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। युवक सोमवार दोपहर से लापता था। मंगलवार को चरवारों ने उसका क्षत विक्षत शव देखा। घटना की जानकारी स्वजनों एवं वन विभाग को तब लग पाई जब गांव के चरवाहे उस ओर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर संतोष पांडे मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि रेंजर के द्वारा प्रदान की गई।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…