बांग्लादेश में उपजे संकट का असर- प्याज के दाम 2800-3000 रुपये प्रति बोरी, आवक से आलू के दाम स्थिर, लहसुन नरम

इंदौर
बांग्लादेश में उपजे संकट का असर प्याज के निर्यात पर पड़ सकता है। अभी तो ज्यादा असर नहीं दिख रहा लेकिन सीमाएं बंद रही और वहां स्थिति खराब बनी रही तो भारत से जाने वाली प्याज की खेप अटकने से कारोबारियों को आगे नुकसान होगा। इस बीच इंदौर की देवी अहिल्या बाई होलकर थोक मंडी में बुधवार को प्याज की आवक करीब 40 हजार बोरी रही। प्याज के भाव स्थिर हैं। बेस्ट माल ऊपर में 2800-3000 रुपये तक बिका। अच्छी क्वालिटी में गोल्टा प्याज भी 2700 रुपये तक बिका।
 
आलू के दाम स्थिर, टमाटर गिरा
आलू के भाव में अभी स्थिरता है। एक-दो लाट ही ऊपर में 2400 रुपये बिके। आलू की आवक करीब 5-6 हजार बोरी रही। कारोबारियों को राखी के लेवाली का इंतजार है। टमाटर के दाम में गिरावट आई है। टमाटर औसतन 1200 रुपए के आस-पास बिका। टमाटर मंडी में अधिकतम 2000 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
 
लहसुन की आवक 7 हजार बोरी की रही लेकिन दाम बीते सप्ताह के मुकाबले नरम ही है। लहसुन ऊपर में एक-दो लाट बेस्ट क्वालिटी होने पर 2000 रुपये तक बिकती है। शेष माल बेस्ट में ऊपर में 17000-19000 रुपये क्विंटल तक बिकी।

टमाटर
औसत मूल्य- ₹1225/क्विंटल
न्यूनतम मंडी मूल्य- ₹200/क्विंटल
उच्चतम मंडी मूल्य- ₹2000/क्विंटल

प्याज
बेस्ट- 2800 से 3000 रुपये/क्विंटल
एवरेज और अच्छा गोल्टा- 2500-2800
गोल्टी- 1800 से 2000

आलू
चिप्स बेस्ट- 2200 से 2400 रुपये/क्विंटल
ज्योति- 2000 से 2100
आगरा- 1300 से 1500
एवरेज- 1100-1200
गुल्ला- 700-900

लहसुन
ऊंटी 18000 से 19000
बोल्ड 15000 से 17000
मीडियम 12000-14000
बारीक 8000-10000

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

3 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

4 hours ago