राकेश सिंह यादव ने एसीपी विनोद दीक्षित पर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी की हत्या का षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम के करोड़ों के घोटाले के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने एसीपी विनोद दीक्षित पर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी की हत्या का षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन के दौरान, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी को निशाना बनाकर हमला किया गया।

कांग्रेस महासचिव का दावा है कि एसीपी विनोद दीक्षित ने यह षड्यंत्र रचा और पुलिस नियमों की अवहेलना करते हुए पटवारी पर जानलेवा हमला करवाया। राकेश सिंह यादव ने फोटोग्राफ और वीडियो ट्वीट करते हुए बताया कि एक पुलिसकर्मी ने बेरिकेड्स के पीछे से धोखे से पटवारी के सर पर लगातार 10 से 15 वार किए।

SP ने हमले का आदेश दिया- राकेश सिंह यादव
राकेश सिंह यादव ने यह भी आरोप लगाया कि एसीपी दीक्षित ने इस हमले का आदेश दिया था। “यह सारा घटनाक्रम एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ है। एसीपी विनोद दीक्षित ने सुपारी किलर जैसा काम किया है। हम मांग करते हैं कि उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाए।

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने पुलिस आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंप कर इस पूरे मामले में हत्या की साजिश का आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की हैं। ज्ञापन के अंदर कांग्रेसियों ने लिखा है यह ज्ञापन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से दिया जाना था। पहले से ही या घोषणा कर दी गई थी कि हम संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे संभाग आयोग के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम मौके पर आए, लेकिन उनके द्वारा आने में विलंब किया गया।  ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता अंदर ज्ञापन देने के लिए जाने की कोशिश कर रहे थे इस पूरे राजनीतिक आंदोलन में पुलिस के द्वारा अति गंभीर भूमिका का निर्माण किया गया हैं।

NSUI की भूख हड़ताल का तीसरा दिन: रामधुन का शुरू किया पाठ, पीसीसी चीफ छात्रों से कर सकते हैं मुलाकात
पुलिस की ओर से दंगाइयों पर उपयोग की जाने वाले वज्र से कांग्रेसियों पर वाटर कैनन चलाई गई। इसके साथ ही पुलिस ने लाठीचार्ज का आदेश देकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को लाठी से पीटा। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेर कर उन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दी। इसी दौरान पटवारी के सिर  पर भी लाठी से प्रहार किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के कुछ पार्षदों और मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग कांग्रेस द्वारा की गई हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

25 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

40 minutes ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

45 minutes ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

50 minutes ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

54 minutes ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago