छत्तीसगढ़

CG : खपरी गांव के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज बालोद जिला के विकासखंड गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरी ब के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। सरपंच जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। गांव की गलियां पक्की न होने के कारण बरसात में कीचड़ भरा रहता है। उन्होंने गांव में कला मंच बनाने और आश्रित ग्राम भोथीपार को स्वतंत्र पंचायत बनाने की भी मांग की। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गुंडरदेही में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है लेकिन भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मांगो को पूरी किए जाने के आश्वासन से ग्रामीण उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री बेहद ही संवेदनशील है हमारी मांगें पूरी की जा रही है इसके लिए हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर उप सरपंच सांतत राम साहू, चुन्नू राम साहू, गोपाल, सुरीत लाल सुख नंदन केश लता, श्रीमती योग लता, श्रीमती भारती सहित सभी पंचगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : ट्रेन लेट, उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान…

राजनांदगांव : ट्रेन लेट, उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान…

राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई…

5 minutes ago
राजनांदगांव : वैष्णव महासभा के महासचिव बने महेन्द्र…

राजनांदगांव : वैष्णव महासभा के महासचिव बने महेन्द्र…

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते…

8 minutes ago
राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे से निगम ने हटाया कब्जा…

राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे से निगम ने हटाया कब्जा…

राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से लगाए गए…

12 minutes ago
राजनांदगांव : देखभाल नहीं, ट्री गार्ड सहित पौधे झुके, हरियाली पर संकट…

राजनांदगांव : देखभाल नहीं, ट्री गार्ड सहित पौधे झुके, हरियाली पर संकट…

राजनांदगांव| शहर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाए गए कई पौधे देखभाल के अभाव…

16 minutes ago
राजनांदगांव : सर्विस लेन की जर्जर नालियां बनी समस्या…

राजनांदगांव : सर्विस लेन की जर्जर नालियां बनी समस्या…

राजनांदगांव| शहर की सर्विस लेन किनारे बनी नालियां जर्जर हो चुकी हैं। नालियों के किनारे…

25 minutes ago
राजनांदगांव : गार्डन में पौधरोपण के लिए तैयारी जरूरी…

राजनांदगांव : गार्डन में पौधरोपण के लिए तैयारी जरूरी…

राजनांदगांव| जिला अस्पताल परिसर में स्थित गार्डन के कई हिस्से खाली पड़े हुए हैं। मानसून…

27 minutes ago