भोपाल
स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय स्कूलों के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को अकादमिक दृष्टि से सुदृढ़ करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। यह प्लेटफार्म विमर्श पोर्टल के नाम से संचालित हो रहा है।
विमर्श पोर्टल पर संभाग, जिला, विकास खंड और विद्यालयों में लॉगइन उपलब्ध कराया गया है। पोर्टल के माध्यम से स्कूल शिक्षा व्यवस्था की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है। पोर्टल पर विद्यार्थियों का विषयवार नामांकन, ब्रिज कोर्स, स्कूल इन्फ्रास्ट्रकचर से संबंधित जानकारी, विषय मान से अध्ययन कराने वाले शिक्षकों की जानकारी, प्राचार्यों की जानकारी और स्कूल के परीक्षा परिणाम को पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। इस व्यवस्था से परीक्षा परिणाम का विश्लेषण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही शासकीय शालाओं में पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा भेजी गयी पुस्तकों का विवरण भी दर्ज किया जा रहा है।
विमर्श पोर्टल की अकादमिक मॉनिटरिंग प्रणाली में संभाग एवं जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह में की गई विद्यालयों की मॉनिटरिंग की जानकारी दर्ज की जा रही है। विमर्श के यू-ट्यूब चेनल पर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के वीडियो लेक्चर टिप्स एंड ट्रिक्स आधारित वीडियो एवं ऑनलाइन पठन-पाठन के लिये विभिन्न विषयों के वीडियो, पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये परीक्षा से संबंधित जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिये व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं ऊर्दू माध्यम की पाठ्य पुस्तकें भी अपलोड की गई हैं।
विद्यार्थी को करियर गाइडेंस और काउन्सलिंग में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया। 'उमंग' जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के को ऑनलाइन किया गया है।
एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…
अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…
रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में सर्पदंश की शिकार 45 वर्षीय महिला उर्मिला बाई की इलाज के…
कोरिया। जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है।…