धमतरी । अवैध शराब बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुरूद पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि कुरूद के केनाल रोड छ०ग० महतारी मंदिर के पिछे होण्डा एक्टिवा कमाक सीजी 04 पीएल० 1514 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है। जिस सूचना पर तत्काल कुरूद पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही पर उक्त होण्डा एक्टिवा में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एक सफेद लाल नीला रंग के पार्सल थैला में कुछ सामान रखकर घुमते हुए मिला जिनसे नाम पता पूछताछ कर रखे सामान का विधिवत् गवाहों के समक्ष आरोपी गण से सफेद लाल नीला रंग के पार्सल थैला जिसमें पान पराग लिखा हुआ है जिसके अंदर 15 पौवा देशी प्लेन, 23 पौवा देशी मशाला शराब कुल 38 नग पौवा देशी शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल भरी हुई सीलबंद जुमला 6.840 बाल्क लीटर कीमती लगभग 2530/ रू० एवं आरोपी सुनील साहू के पास से शराब का बिक्री रकम 270/- रू० मिला।

एवं आरोपी मनोज से प्रयुक्त वाहन स्कूटी होण्डा एक्टिवा कमाक सीजी 04 पीएल० 1514 कीमती लगभग 25000/-रू० कुल जुमला 27800/- रूपये को जब्त कर आरोपी गण के विरूद्ध थाना कुरूद में अप.क्र. 349/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी सुनील साहू पिता निर्मल साहू उम्र 18 वर्ष 10 माह साकिन अटल आवास म०नं० 46 कुरूद थाना कुरूद मनोज राम चंद्रवंशी पिता स्व० कृष्णा राम चंद्रवंशी उम्र 38 वर्ष साकिन अटल आवास म०नं० 88 कुरूद

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *