छत्तीसगढ़

CG : सक्ती, स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन

सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने संयुक्त कलेक्टर श्री के. एस. पैकरा ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रमा पटेल, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीच सड़क पर गैंगवार की घटना सामने आई…

7 seconds ago
CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

भिलाई। हिंदू विवाह संस्कार, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। यह…

18 minutes ago
CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

गरियाबंद . जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों…

21 minutes ago
CG : निलंबन पर सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं हेडमास्टर

CG : निलंबन पर सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं हेडमास्टर

बिलासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक ने सीधे…

24 minutes ago
IFS अरूण पांडे होंगे नए PCCF, व्ही. श्रीनिवास राव की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

IFS अरूण पांडे होंगे नए PCCF, व्ही. श्रीनिवास राव की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर. राज्य शासन ने 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार…

28 minutes ago
CG : CM साय ने रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

CG : CM साय ने रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

रायपुर . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा…

28 minutes ago