राष्ट्रगान गूंजे घर घर पर लगे तिरंगे हों…

( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल।
आकाशवाणी भोपाल द्वारा आज़ादी की अमृत महोत्सव और "हर घर तिरंगा अभियान " के अंतर्गत "शब्दांजलि" कार्यक्रम की प्रथम कड़ी का आयोजन किया गया. देशभक्ति रचनाओं की प्रस्तुति के इस कार्यक्रम में आकाशवाणी भोपाल के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी  यशवंत चिवण्डे , उप निदेशक अभियांत्रिकी  ए एच हाशमी ,  कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट , कार्यक्रम अधिकारी अनामिका चक्रवर्ती सहित आकाशवाणी भोपाल के अधिकारीगण और सुधि साहित्यकार मौजूद थे ।  आमंत्रित कवि में शामिल थे सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि चौधरी मदन मोहन समर , उर्दू के वरिष्ठ शायर अंजुम बाराबंकी , वीर रस व ओजपूर्ण कवि  धर्मेन्द्र सोलंकी और युवा कवयित्री शिवांगी शर्मा । कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट ने अपने स्वागत वक्तव्य में शब्द सुमनों द्वारा सभी उपस्थितों का स्वागत किया  और शब्दांजलि कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा सदन के समक्ष रखी। तत्पश्चात सूत्रधार  धर्मेंद्र सिंह सोलंकी सहित सभी कवियों ने अपनी ओजपूर्ण कविताओं से माहौल को देशभक्ति की भावना से भर दिया. चौधरी मदनमोहन समर ने अपनी ओजपूर्ण आवाज़ में पढ़ा "चांद तिरंगा जय भारत – सम्मान तिरंगा जय भारत , घर घर का मान तिरंगा है  अभिमान तिरंगा जय भारत" वीररस से परिपूर्ण इस कविता को खूब सराहना मिली. संवेदना के कवि धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा "स्वतंत्रता एक पर्व नहीं , धर्म हमारा है , इसकी खातिर मर मिट जाना कर्म हमारा है"  इस कविता पर आपने खूब तालियाँ बटोरी. युवा कवियित्री ने शिवांगी शर्मा ने कविता पढ़ी "मन के पाप पुण्य की गठरी धोने को, अविरल बहती भारत में मां गंगा है" देशप्रेम से ओतप्रोत इस कविता को सभी ने सरहा. उर्दू के सशक्त हस्ताक्षर और जाने माने शायर  अंजुम बाराबंकी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग़ज़ल पढ़ी "खुशबुओं का पयाम लाए हैं , फूल जैसा क़लाम लाए हैं, हम स्वाधीनता दिवस पर आज , ज़िंदगी का सलाम लाए हैं" अंजुम ने जैसे जैसे शेर पढ़ते गए पूरा हॉल तालियो और वाह वाह की अव्वज़ से गूंज उठा. वीर रस से ओत- प्रोत गीत , ग़ज़ल और शायरियों से उपस्थित दर्शकों को भी देश भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया । इसके बाद उप निदेशक अभियांत्रिकी ए एच हाशमी ने सभी कवियों शायरों और अधिकारियों सहित सुधी श्रोताओं का आकाशवाणी की ओर से आभार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवियित्री और आकाशवाणी में महिलाओं के कार्यक्रम की प्रस्तोता शशि बंसल ने किया.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

14 minutes ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

24 minutes ago
एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति

एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति

 जबलपुर  हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद पाठक व न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ ने…

34 minutes ago
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल  नागरिक सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस के…

49 minutes ago
MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार…

1 hour ago