विद्युत टैरिफ के टाइम ऑफ डे रिबेट में औद्योगिक और उच्च दाब उपभोक्ता हुए लाभान्व‍ित

विद्युत टैरिफ के टाइम ऑफ डे रिबेट में औद्योगिक और उच्च दाब उपभोक्ता हुए लाभान्व‍ित

10025 बिजली उपभोक्ताओं को मिली 310.66 करोड़ रूपए की छूट

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश में औद्योगिक व उच्च दाब (एचटी) विद्युत उपभोक्ताओं, निम्न दाब (एलटी) औद्योगिक और गैर घरेलू उपभोक्ताओं (जिनका लोड 10 किलोवाट से अधिक है) के लिए नये विद्युत टैरिफ में दिन के समय में (सौर ऊर्जा अवधि के घंटों के दौरान) सुबह 9 से शाम 5 बजे तक की गयी खपत पर ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट तथा शाम 5 से रात्रि‍10 बजे के दौरान की गयी ऊर्जा खपत पर 20 प्रतिशत का सरचार्ज लागू किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को दिन के समय खपत करने पर उनके विद्युत देयकों में कमी आयी है, साथ ही उच्चतम मांग अवधि के दौरान कोयला आधारित विद्युत की मांग पर नियंत्रण हो रहा है। उन्होंने बताया है कि विद्युत वितरण कंपनियों की इस योजना से प्रदेश के कुल 10025 औद्योगिक एवं उच्च दाब उपभोक्ता लाभान्वि‍त हुए हैं। इनको प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा अप्रैल से अब तक 310 करोड़ 66 लाख रूपए का रिबेट प्रदान किया गया है।

नये विद्युत टैरिफ में उच्च दाब उपभोक्ताओं को पूर्व से लागू रात्रि‍10 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक विद्युत खपत करने पर भी टाइम ऑफ डे (टीओडी) रिबेट प्रदान करने का प्रावधान था, जिसे मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी रखा गया है।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर द्वारा अप्रैल से अब तक 2335 औद्योगिक व उच्च दाब उपभोक्ताओं को कुल 69 करोड़ 93 लाख रूपए, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा 3150 उपभोक्ताओं को कुल 114 करोड़ 98 लाख रूपए और पश्च‍िम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 4540 उपभोक्ताओं को कुल 125 करोड़ 75 लाख रूपए का रिबेट प्रदान किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

रायपुर। बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह…

7 minutes ago
CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

दुर्ग। बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार मामले में जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया गया…

19 minutes ago
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री…

29 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…

33 minutes ago
सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में…

40 minutes ago
CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…

40 minutes ago