कटनी में नमक से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बों के बेपटरी होने से रेल यातायात प्रभावित

कटनी

 मध्य प्रदेश में नमक से भरी मालगाड़ी के 2 डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना कटनी जंक्शन और न्यू कटनी जंक्शन के बीच की बताई जा रही है, जहां प्रयागराज से होते हुए बिलासपुर जा रही मालगाड़ी के बॉक्स एन के 2 डिब्बे अज्ञात कारणों के चलते डी-रेल हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पूरे रेल महगमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कटनी रेल एरिया मैनेजर, स्टेशन मास्टर सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर जा पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया गया।
150 रेल कर्मियों की ब्रेक डाउन टीम हुई एक्टिव

कटनी रेल एरिया मैनेजर कुमार सौरभ ने बताया कि मुड़वारा स्टेशन और न्यू कटनी जंक्शन के बीच सोमवार और मंगलवार की रात नमक से भरी मालगाड़ी डी-रेल हो गई। रेल बिलासपुर रेलखंड की ओर जा रही थी। इससे 2 डिब्बे पटरी से उतर कर गिट्टियों में जा फंसे। सूचना मिलते ही करीब 150 रेल कर्मियों की ब्रेक डाउन टीम को एक्टिव मोड में लाते हुए उन्हें तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। जहां लगभग ढाई से 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रेल कर्मियों ने मालगाड़ी के दोनो डिब्बों को वापस पटरी लाते हुए उसे अपने गंतव्य के लिए रवाना करवाया है।

जांच करेगा रेलवे

मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ और कई मालगाड़ी समेत यात्री ट्रेन करीब 2 से ढाई घंटे की देरी से चली। हालांकि मालगाड़ी के डी-रेल होने का कारण क्या था इसका अब तक पता नहीं चल सका है। कटनी एरिया मैनेजर कुमार सौरभ ने बताया कि पूरे मामले की रेल विभाग के द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी ताकि घटना की मुख्य वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हो सके। फिलहाल मालगाड़ी का रेस्क्यू करते हुए उसे पुनः पटरी में लाया गया है जिसके बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य बिलासपुर के लिए रवाना हुई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

20 minutes ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

35 minutes ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

45 minutes ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

1 hour ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

2 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

2 hours ago