छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़वासियों का उनसे विशेष लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

    भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हो या विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी भारत के हर एक नागरिक की स्मृतियों में है।

    साय ने कहा कि वे ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह मिला। अटल जी मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के साथ मेरी अनेकों स्मृतियां हैं, जो मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं। साय ने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे है।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

CG : कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

  गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में राशन,…

6 minutes ago
CG : टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

पीएम जनमन आवास योजना के तहत निर्मित 200 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य…

9 minutes ago
CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

जगदलपुर, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों…

12 minutes ago
प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची…

19 minutes ago
सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई

सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य…

21 minutes ago
भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

धार  इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को एक माह…

55 minutes ago