राजनांदगांव। सावन माह में मां पाताल भैरवी मंदिर स्थित 120 फीट ऊंचे शिवलिंग का शुक्रवार की रात महा अभिषेक किया गया। क्रेन के सहारे कलश में छह हजार लीटर दूध व जल शिवलिंग को चढ़ाया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ महा अभिषेक शुरू हुआ। इस मौके पर राजनांदगांव शहर व आसपास के अलावा कई जिलों से लोग यहां पहुंचे थे। मंदिर की ऊंचाई लगभग 120 फीट है, जो विशाल शिवलिंग के रूप में है। गोलाई लगभग 116 फीट है। 6000 लीटर दूध और तल वाला विशाल कलश बनाया गया। इसे 500 फीट ऊंची क्रेन से मंदिर के ऊपर ले जाया गया और प्रतीकात्मक रुद्राभिषेक किया गया। फोटो: गोविंद साहू।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *