रायपुर। आईजी अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ संतोष सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले में नशे के विरूद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के राजपत्रित अधिकारियों के सुपरविजन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा लगातार अपने अपने क्षेत्र में कड़ी कार्यवाही के साथ नशे विरुद्ध जन-जागरूकता एवं आदी लोगों का काउंसलिंग किया जा रहा है। नशे के आदी लोगो का थानों के नशा-मुक्ति कक्ष में एनजीओ, डॉक्टरो एवं सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में लगातार काउंसलिंग तथा उनका स्वास्थ परीक्षण कराया जा कर नशे से निजात पाने के उपाय बताए जा रहे हैं। रायपुर पुलिस के निजात अभियान के प्रचार प्रसार एवं काउंसलिंग से प्रभावित होकर दर्जनों लोग नशे की लत से मुक्त हुए हैं। जिले में अब तक 370 लोगो को काउंसलिंग दिया गया है जिसमें से दर्जनों लोग नशा छोड चुके है तथा सैकड़ो लोग लाभान्वित हो नशा छोड़ने के समीप हैं और उनके जीवन को नई दिशा मिल रही है। पुलिस द्वारा इनके पुनर्वास में भी हर संभव मदद की जा रही है। ऐसे व्यक्ति दूसरे लोगों के लिए भी
थाना उरला द्वारा निजात अभियान के तहत नशे से ग्रसित कुल सात लोगो की कॉउंसलिंग डॉक्टर आलोक शर्मा (साईकोलॉजिस्ट) के द्वारा कराया गया। इनका पूर्व में थाना स्तर पर भी कॉउंसलिंग कराया गया था, इसमें से एक ललित साहू पिता जगदीश साहू उम्र 37 वर्ष निवासी सरोरा ने बताया की पहले वह नशे का आदी था, चाह कर भी नशा छोड़ नहीं पा रहा था। ऐसे में पुलिस के निजात अभियान के दौरान उरला थाना प्रभारी द्वारा नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताकर उसकी लगातार कॉउंसलिंग कराई गई जिससे नशे को पूरी तरह छोड़कर टाटा मोटर्स में मैकेनिक का कार्य कर रहा है। एक नाबालिक रोहित (परिवर्तित नाम) ने बताया की वह पहले वह नशे में चाकू लेकर घूमता था, जिसको उसके पिता के साथ बुलाकर समझाईस दिया गया जिसके फलस्वरूप उसने चाकू को थाने में लेकर जमा कर दिया।
थाना मंदिर हसौद निवासी अनिल कुमार (परिवर्तित नाम) जो नशे का आदि था नशा करके परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करता था निजात अभियान के तहत इसकी लगातार कॉउंसलिंग की गयी। जिसके फलस्वरूप अब इसने नशे को छोड़कर अपने पिता जी के साथ दुकान में काम करके बेहतर जीवन व्यतीत कर रहा है। अब उनके घर में पारिवारिक कलह से शांति है और वे लोगो की मदद करने की ख़ुशी महसूस करते है। अब अनिल भविष्य में भी नशे का सेवन न करने का प्रण किया है और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। थाना सरस्वती नगर अंतर्गत मोती नगर निवासी प्रमोद मोगराज जो विगत दो वर्ष से शराब का नशा कर रहा था और परिवार में समस्याएं बढ़ रही थी। थाना प्रभारी डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ताओ की सहायता से कॉउंसलिंग तथा नशे से निजात पाने के उपाय बताये गये। अब वह अपनी पत्नी के साथ खुशहाल ज़िन्दगी व्यतीत कर रहा है तथा अब भविष्य में नशे का सेवन नहीं करने का प्रण लिया है।
