हर युवा को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति चिंतित रहना चाहिए : मंत्री राजपूत

भोपाल.
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि देश के हर युवा को प्रकृति और पर्यावरण की प्रति चिंतित रहना चाहिए। तभी आने वाले समय में हम कई प्रकार की परेशानियों से बच पाएंगे। राजपूत ने यह बात भारत भ्रमण की यात्रा पर “एक पेड़ मां के नाम” का संकल्प लेकर निकले युवकों कों हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए कही।  

खाद्य मंत्री राजपूत ने इन युवाओं के संकल्प तथा यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। राजपूत ने कहा कि  हमारे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का पर्यावरण के लिए संदेश, संकल्प एक पेड़ माँ के नाम अब जन अभियान बन चुका है और लोग जागरुक हो रहे हैं। उन्होंने तीनों युवाओं के लिए नई साइकिल और जरूरी सामग्री इस अभियान के लिये दी।

उल्लेखनीय है कि “एक पेड़ मां के नाम” का संकल्प तथा संदेश को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदौनी से विशाल ठाकुर, हीरालाल प्रजापति, राकेश ठाकुर साइकिल से निकले हैं। यह युवा पूरे भारत भ्रमण करते हुए पौधरोपण करेंगे तथा जगह-जगह पौधा लगाते हुए एक पेड़ माँ के नाम का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।  भारत यात्रा के लिए निकले हीरालाल प्रजापति ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा तथा एक पेड़ माँ के नाम का संदेश पूरे देश को देना है और पर्यावरण के प्रति भारत के लोगों को जागरूक करना है। भारत यात्रा के बाद हम सभी लोग दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

देश के हर हिस्से में हो सुरखी विधानसभा के नाम से एक वृक्ष
पर्यावरण तथा “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश पूरे देश में साइकिल से भ्रमण करके देने के लिए निकले राकेश ठाकुर का कहना है कि हमारी सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नाम से देश के हर हिस्से में हम वृक्ष लगाएंगे। हमारा 5 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प है। इसके लिए खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा हम सभी के लिए साइकिल प्रदान की गई। साथ ही आवश्यक सामग्री सहित हम सभी को शासन-प्रशासन के नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। उनके इस सहयोग से हमारा यह अभियान सरल और सुगम होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 16 जून से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन …

CG : 16 जून से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण…

1 minute ago
CG : कलेक्टर ने ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रदान किया 180 नग कबड्डी मैट …

CG : कलेक्टर ने ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रदान किया 180 नग कबड्डी मैट …

बालोद । खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 180 नग कबड्डी मैट…

9 minutes ago
CG : गरीबों को पक्का आवास उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव – मुख्यमंत्री साय …

CG : गरीबों को पक्का आवास उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । ‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’ के सूत्र वाक्य के साथ छत्तीसगढ़ के…

12 minutes ago
CG : बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी …

CG : बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी …

कोरबा।/वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर बांगो बांध माचाडोली एवं हसदेव बॅराज दर्री से…

17 minutes ago
CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …

CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …

रायपुर। शनिवार पूर्वाह्न औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में आग लगी। यहां टायर…

31 minutes ago
CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त …

CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने…

39 minutes ago