बिजली कर्मी से मारपीट करने पर आरोपियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज

भोपाल

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रायसेन वृत्त के अंतर्गत देहगांव में शासकीय कार्य के दौरान बिजली कर्मचारी से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने के आरोप में चार आरोपियों पर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि कंपनी के रायसेन वृत्त के अंतर्गत देहगांव वितरण केन्द्र में पदस्थ सहायक प्रबंधक अड्डाला गणेश अमरेंद्र ने रायसेन थाने में लिखित एफ.आई.आर. में बताया कि पंकज सक्सेना और कमल सिंह बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में पदस्थ हैं। इनके द्वारा बिजली बिल वसूली  के दौरान आरोपी भगवान सिंह मीणा, बृजेश मीणा, अंतर सिंह मीणा एवं उपेंद्र मीणा  के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही बिजली कंपनी के कर्मचारियों से अभद्रता, दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई। कंपनी द्वारा घटना के तुरंत बाद शासकीय कार्य में बाधा डालने, बिजली कर्मचारी से मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने पर रायसेन के थाना देहगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: fir

Recent Posts

खरगोन जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख के गबन का खुलासा, कैशियर निलंबित

खरगोन जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख के गबन का खुलासा, कैशियर निलंबित

खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन की शाखा ठिबगांव में लगभग 41.58 रुपए लाख…

11 minutes ago
कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

रायपुर फुटकर व्यापारियों को मिला स्थायी व्यवसाय का ठिकाना, सुरक्षित हुआ रोजगार कवर्धा शहरवासियों को…

11 minutes ago
त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला से घंटों पूछताछ

त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला से घंटों पूछताछ

 भोपाल नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के…

14 minutes ago
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण

रायपुर  विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई…

16 minutes ago
मपीएसईडीसी द्वारा “यूएक्स4जी एडवांस्ड लेवल वर्कशॉप” हुई

मपीएसईडीसी द्वारा “यूएक्स4जी एडवांस्ड लेवल वर्कशॉप” हुई

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम द्वारा नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला…

31 minutes ago