राजनांदगांव| छुईखदान थाना क्षेत्र के बीरुटोला में सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई है। घटना 18 -19 अगस्त की दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शीतल सेन 18 अगस्त की शाम 6 बजे अपने पति के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने दुर्ग कुम्हारी गई थी। 19 अगस्त की सुबह उनके रिश्तेदारों ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों लौटे। घर में सामान बिखरा पड़ा था, अलमीरा का ताला टूटा हुआ था। करीब 55 तोले चांदी के जेवरात, सोने की लॉकेट और 3700 रुपए नकद की चोरी कर ली गई थी।
रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…
बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…
6712 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार…
नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर…
विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती राजनांदगांव । जिला…
दुर्ग। राज्य में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की…