छत्तीसगढ़

CG : स्टील कारोबारी के बेटे की हत्या

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक कल शाम से लापता था, आज सुबह उसकी लाश जंगल किनारे कार में मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में मिली है. युवक के शव को उसके कार में ही बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए अपनी कार से गया हुआ था. इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था.

पुलिस के अनुसार अक्षत की गोली मारकर हत्या की गई है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची हुई है.मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है. वहीं पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

kgnews

Recent Posts

इंदौर नगर निगम में 92 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, ED ने कसा शिकंजा; 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर नगर निगम में 92 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, ED ने कसा शिकंजा; 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर  दौर नगर निगम के चर्चित फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

49 minutes ago
DEO पर गंभीर आरोप, कलेक्टर के नाम से जारी किया आदेश; RTI मामलों में भी लापरवाही उजागर

DEO पर गंभीर आरोप, कलेक्टर के नाम से जारी किया आदेश; RTI मामलों में भी लापरवाही उजागर

बलरामपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनीराम यादव एक बार फिर गंभीर आरोपों…

1 hour ago
MP में फिर बनेगा स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, 23 साल बाद मोहन सरकार की बड़ी तैयारी

MP में फिर बनेगा स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, 23 साल बाद मोहन सरकार की बड़ी तैयारी

भोपाल  म.प्र. के अधिकारी-कर्मचारियों की तरफ से हाईकोर्ट में दायर साढ़े चार लाख केस के…

1 hour ago
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, कोलार की 15 कॉलोनियों को नोटिस जारी

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, कोलार की 15 कॉलोनियों को नोटिस जारी

भोपाल भोपाल प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. कोलार इलाके की…

1 hour ago
रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल पर प्रस्तावित परियोजना

रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल पर प्रस्तावित परियोजना

रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन…

1 hour ago
CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय…

2 hours ago