छत्तीसगढ़

CG : भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पैरी नदी के रेत में किया अभ्यास, कहा- तैयारी के लिए सटीक स्थान मिला

गरियाबंद. फर्स्ट बीच एशियन कप में वुड बॉल गेम के लिए चयनित भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने गरियाबंद के पैरी नदी के रेत में 5 दिन तक अभ्यास किया. बता दें, कोरिया के डोंगे में 26 अगस्त से एशियन कप प्रतियोगिता शुरू होगी. वुड बॉल गेम के खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट की तैयारी के लिए सटीक स्थान मिला. इसके लिए उन्होंने कलेक्टर का भी आभार जताया.

छत्तीसगढ़ वुड बॉल एसोसियशन के सचिव जितेंद्र पटेल ने बताया कि 26 अगस्त से 1 सितंबर तक कोरिया के डोंगे में फर्स्ट बीच एशियन वुड बॉल गेम का आयोजन हो रहा है. भारतीय वुड बॉल संघ के तत्वाधान में टीम में 9 खिलाड़ी चयनित हैं. टीम में केरल,मुंबई,एमपी,सीजी के खिलाड़ी चयनित हुए हैं. बीच गेम के प्रेक्टिस के लिए पैरी नदी का लम्बा चौड़ा और साफ रेतीला मैदान काफी उपयुक्त था. छत्तीसगढ़ संघ ने इस स्थान को पहले देखा था. कलेक्टर दीपक अग्रवाल के विशेष सहयोग से 5 दिन का प्रेक्टिस आज संपन्न  हुआ है.

बड़े-बड़े समुद्र तटों से बेहतर है गरियाबंद के नदी के तट

टीम के कैंप कोच श्रृंगी शर्मा व ने बताया कि समुद्र तट पर गेम खेला जाना है, यह पहली बार हो रहा है. भिड़-भाड़ से दूर और स्वच्छ इलाका होने के कारण पैरी नदी का रेतीला मैदान हम सभी के अभ्यास के लिए उपयुक्त साबित हुआ. केरल से आई दिया मिलिम बताती हैं कि केरल में बड़े-बड़े समुद्र तट हैं, पर वुड गेम के लायक साफ सुथरा नदी तट गरियाबंद का है.

जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल गोल्फ और वुड बॉल के खेल में माहिर है. इस नाते सीजी वुड बॉल एसोसियशन से भी जुड़े हुए है. इलाके के भौगोलीक परस्थिति से वाकिफ भी हैं. ऐसे में कलेक्टर के पहल पर भारतीय टीम को मैच अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिला, यह जिले के लिए गौरव की बात है कि छालीवुड के बाद अब पैरी का सुंदर नजारा और रेत का मैदान अब किसी राष्ट्रीय खेल के लिए काम आ गया. कलेक्टर अग्रवाल ने इसे भविष्य में स्थाई रूप से अभ्यास स्थान बनाने प्रस्ताव भेजने की बात कही है.

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

5 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

5 hours ago