छत्तीसगढ़

CG : जनअदालत में अपनी ही साथी को नक्सलियों ने सुनाई सजा-ए-मौत…

जगदलपुर । नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताते हुए अपनी ही महिला साथी की जनअदालत लगाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव की सड़क पर फेंक दिया। नक्सलियों का आरोप है कि, संगठन में रहने के बावजूद वह पुलिस के मुखबिर के रूप में काम कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जिस महिला नक्सली की जनअदालत लगाकर हत्या कर दी उसका नाम निलो उर्फ राधा बताया जा रहा है। उस पर संगठन में रहते हुए पुलिस के साथ मिलने व मुखबिरी करने का शक था। हत्या के बाद शव को चेन्नापुरम गांव के पास फेंक दिया, वहीं नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है। तेलुगु भाषा में जारी पर्चे में बताया कि मृत महिला माओवादी हैदराबाद की रहने वाली थी। नक्सली संगठन में भर्ती होने के बाद इसे आंध्र प्रदेश व ओडिशा सरहद में भेजा गया था, जहां वह सक्रिय थी। नक्सली काफी समय से उस पर नजर रख रहे थे। इसके बाद माओवादियों ने तेलंगाना के चारला मंडल क्षेत्र के जंगल में जन अदालत लगाकर ग्रामीणों के समक्ष महिला माओवादी को मौत की सजा दे दी। हत्या के बाद शव तेलंगाना-छग राज्य की सीमा पर लाकर फेंक दिए। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

खूफिया अधिकारियों के सम्पर्क में थी
आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के सचिव गणेश ने पर्चा में बताया है कि अंबेडकर नगर, हैदराबाद निवासी निलो उर्फ राधा पिछले कुछ समय से तेलंगाना, एपी व छग पुलिस के खुफिया अधिकारियों के सम्पर्क में थी। इस व इस दौरान वह पार्टी के कमजोर सदस्यों को संगठित कर संगठन के खिलाफ काम कर रही थी। वह वर्ष 2018 में संगठन में शामिल हुई थी। संगठन में रहने के दौरान अपने छोटे भाई सूर्यम को नौकरी, पैसा और एक शानदार जीवन का वादा करते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करा दिया था।

पर्चा जारी कर दी जानकारी
आंध ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के सचिव गणेश ने पर्चा जारी कर बताया कि हमने पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने और क्रांतिकारी गद्दार बनने के कारण नील्सो उर्फ राधा को मार डाला है और उसके शव को चारला मंडल के चेन्नापुरम के उपनगरीय इलाके में फेंक दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल शव बरामदकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए खाना कर मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

19 minutes ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

29 minutes ago
CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…

36 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…

41 minutes ago
CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…

1 hour ago