उज्‍जैन में पति पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लिकर हुआ विवाद, दोनों ने पीया जहर

 उज्जैन
 पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने ही खुदकुशी की कोशिश कर डाली। दोनों ने फिनायल पी लिया। इसके साथ ही पति ने अपने हाथ की नस भी काट ली। फिलहाल दोनों का अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है।

मोबाइल चलाने पर नाराज हुई पत्‍नी
चिमनगंज पुलिस ने बताया कि मोहित पुत्र महेश प्रजापत उम्र 27 वर्ष निवासी संजय नगर पुताई का काम करता है। मंगलवार रात को वह उसकी पत्नी जीविका उर्फ वर्षा उम्र 22 का मोबाइल चला रहा था। इस पर वर्षा नाराज हो गई। उसने अपना मोबाइल वापस मांगा। इसे लेकर दोनों पति-पत्नी झगड़ा करने लगे।

विवाद बढ़ा और पी लिया फ‍िनायल

विवाद इतना बढ़ गया कि मोहित व उसकी पत्नी वर्षा ने गुस्से में आकर घर में रखा फिनायल पी लिया। मोहित ने अपने हाथ की नस भी काट ली। पड़ोसी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद लोगों ने दूसरी गली में रहने वाले मोहित के स्वजन को सूचना दी।

स्‍वजन ने अस्‍पताल में करवाया भर्ती

जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मोहित व उसकी पत्नी ने पांच माह पूर्व प्रेम विवाह किया है। इसके बाद से ही मोहित परिवार से अलग रह रहा था। दोनों के बीच मंगलवार रात को मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले…

1 minute ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका में उद्यान निर्माण के…

3 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ 23 जुलाई को कांग्रेस का जंगी धरना रायपुर…

4 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

जगदलपुर । नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य…

9 minutes ago
CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध…

11 minutes ago
CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…

15 minutes ago