केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भेंटकर नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल के गठन का दिया सुझाव

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने आज शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भेंटकर खेल संघ के विवाद से खिलाड़ियों और खेल को हो रहे नुकसान पर चर्चा कर नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल के गठन का सुझाव दिया। केंद्रीय खेल मंत्री ने सुझाव को गंभीरता से लेते हुए ट्रिब्यूनल के गठन का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण की जनरल बॉडी की बैठक में खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग ने भागीदारी की थी और लगातार चल रहे खेल संघ के विवादों को सुलझाने के लिये राष्ट्रीय स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल गठित करने का सुझाव दिया था। वर्तमान में भी कई खेल संघों में विवाद की स्थिति है जिसके कारण भारी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है। क्योंकि सालों तक खेल संघो के विवाद का कोई हल नहीं निकल पा रहा है।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया का मंत्री श्री विश्वास सारंग ने आभार माना और उन्होंने बताया यदि नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल का गठन होता है, तो यह भारत के खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल होगी। नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल के गठन से निश्चित ही भारतीय खेलों को नई दिशा मिलेगी। मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने खेलों को प्रोत्साहन करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

रायपुर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा अनुसार रायपुर रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 18249/ 18250…

6 minutes ago
CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। विकासखण्ड मरवाही का बरवासन ग्राम पंचायत, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16…

21 minutes ago
दुर्ग को मिली हाईटेक पहचान, सीएम ने IIT भिलाई के सहयोग से बने IT पार्क का किया लोकार्पण

दुर्ग को मिली हाईटेक पहचान, सीएम ने IIT भिलाई के सहयोग से बने IT पार्क का किया लोकार्पण

दुर्ग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां सीएम…

23 minutes ago
CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

बिलासपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुप तिग्गा की अदालत ने 104 वर्ष के एक बुजुर्ग…

28 minutes ago
जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल…

40 minutes ago
बस्तर में खाद की कालाबाजारी रोकने बड़ा कदम, अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा उर्वरक

बस्तर में खाद की कालाबाजारी रोकने बड़ा कदम, अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा उर्वरक

बस्तर. बस्तर में रासायनिक खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए कृषि विभाग…

52 minutes ago