उज्जैन स्थित वीर दुर्गादास छत्री को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा- संस्कृति, पर्यटन मंत्री श्री लोधी

भोपाल  

संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी शनिवार को उज्जैन स्थित वीर दुर्गादास छत्री का निरीक्षण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि जोधपुर (मारवाड़) के राजा जसवंतसिंह के वीर सेनापति दुर्गादास राठौर का मालवा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी स्मृति में जोधपुर के शासकों ने इस छत्री का निर्माण 18वीं शताब्दी में करवाया। अष्ठ स्थंभों पर आधारित इस छत्री में मानव तथा देवी-देवताओं हाथी- घोड़े, मयूर का सुन्दर अंकन है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार हम इस स्थान को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित कर और भव्य बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राजपूत शैली में निर्मित यह छत्री लाल बलुआ पत्थर से बनी है। एक मीटर उंचे वर्गाकार (7×7 मीटर) निर्मित चबूतरे पर यह छत्री निर्मित है। छत्री का अधिष्ठान अष्ठ कोणीय है। इस छत्री पर सुन्दर बैल बुटेदार नक्काशी हैं। चबूतरे पर सम्मुख में गणपति प्रतिमा है। दोनों शाखों पर कट्‌यावलम्बित मुद्रा में चंवंरधारिनी खड़ी है। दूसरे खंड में शिव पार्वती, रामलीला, हनुमान, गजलक्ष्मी का अंकन है। तीसरे खंड में सैनिक नृत्य दृश्य, मृदंग वादक चौथे खंड में सिंहवाहिनी दुर्गा, गोवर्धन, कृष्ण का अंकन है। पांचवें खंड में समुद्र मंथन, दृश्य, कच्छप अवतार का दृश्य है। छठे खंड में भू उद्धारक नरवहार एवं नृसिंह अवतार के दृश्य अंकित है। सातवे खंड में स्त्रियाँ शिवलिंग का पूजन करते हुए एवं शैषशायी विष्णु का अंकन है। छत्री के स्थम्भ नक्काशीदार है। शिखर युक्त छत्री उत्तर मध्य कालीन राजपूत कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

8 minutes ago
देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…

18 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…

23 minutes ago
खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

रायपुर  भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…

28 minutes ago
भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल  ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल…

43 minutes ago
वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैज्ञानिक आधुनिक कृषि तकनीक का व्यवहारिक अनुभव…

1 hour ago