खंडवा में 20 लाख रुपये के जेवर ले गए बदमाश, दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर भी पड़ी बुरी नजर

खंडवा, बोरगांव बुजुर्ग.
खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग में शनिवार रात को चोरों ने दो सराफा की दुकानों को अपना निशाना बनाकर लाखों के गहने चुरा लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। करीब 20 मिनट तक उन्होंने गांधी चौक पर आमने सामने स्थित प्रकाश सोनी की जयदीप ज्वेलर्स और सीताबचंद सोनी की चंचल ज्वेलर्स दोनों दुकानों पर बेखौफ वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।

शटकर उचकाकर दुकान में घुसे
पंधाना थाना क्षेत्र के बोरगांव में शनिवार रात करीब तीन बजे आठ से दस नकाबपोश बदमाश सराफा दुकानों के शटर और चैनल तोड़कर लगभग 20 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे आधा दर्जन चोर, पहले शटर उचकाकर दुकान में घुसे। इसके बाद दुकान में रखे चांदी के गहनों के डिब्बों और लोहे की अलमारी में रखे सोने के गहनें समेटकर भाग निकले। बदमाशों ने गहनों को खाली कर प्लास्टिक के डब्बे दुकान के बाहर ही फेंक दिए।

बोरगांव बुजुर्ग में सबसे बड़ी चोरी की वारदात
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोर तीन बाइक से आए थे। उन्होंने बारिश का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। बोरगांव बुजुर्ग में अब तक कि सबसे बडी़ चोरी की वारदात है। सराफा व्यापारी जेवरात को गिरवी रखने का काम करते हैं, जिनकी दुकान में लाखों के जेवरात रखे हुए थे। जो चोर समेटकर ले गए।

प्रकाश ज्वेलर्स और सीताबचंद सोनी की दुकान में हुई चोरी की सूचना मिलते ही खंडवा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और खोजी डॉग की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम में गठित की गई है, जो आसपास के खेत में और संभावित स्थानों पर पड़ताल कर रही है।

बाहर खड़ी बाइक भी ले गए बदमाश
बताया जाता है कि बदमाश दुकानों के बाहर खड़ी एक युवक की बाइक भी साथ ले गए थे। जिसे बाद में हाइवे पर छोड़कर भाग निकले। चोरी गए माल का विवरण जुटाया जा रहा है। फोरेंसिक जांच की वजह से दुकान में किसी को अंदर अभी प्रवेश नहीं करने दिया गया है।

दीवाल गांव में भी हुई थी 20 लाख की चोरी
तीन दिन पहले बंधन थाना क्षेत्र के ग्राम दीवाल में भी बदमाशों ने लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी की थी। इस चोरी के सिलसिले में पुलिस बाइक चोर को पकड़ कर थाने लाई थी। पूछताछ के पहले ही उसने पंधाना थाने की हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खंडवा जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। बोरगांव की सराफा दुकान में हुई चोरी का सुराग लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस महकमा जुट गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Khandwa

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

9 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

9 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

10 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

10 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

10 hours ago