छत्तीसगढ़

CG : राजधानी में तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को रौंदा,

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर आज अज्ञात वाहन के रौंदने से आधा दर्जन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुच गई. वहीं. गौवंश के साथ लगातार हो रही क्रूरता के चलते बजरंग दल और श्रीराम गौसेवा संगठन से जुड़े गौसेवकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर भारी आक्रोश जताया जिसके चलते चक्काजाम के हालात बन गए. हालांकि, पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद मृत 5 गायों और 1 बछिया का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया. प्रशासन पर उठ रहे सवाल बता दें, यह घटना रायपुर के टाटीबंध से बिलासपुर की ओर जाने वाले फोर लेन पर हुई है. इससे पहले तिल्दा के किरना में भी 18 गोवंश को रौंदने की एक बड़ी घटना घट चुकी है. प्रतिदिन क्षेत्र में सड़क पर गोवंश की मौत की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या का कोई स्थायी समाधान अब तक शासन-प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है. न्यूज़ 24 लगातार सड़क पर गोवंश की मौत के मुद्दे को उठा रहा है और हाईकोर्ट भी इस पर संज्ञान ले चुका है. इसके बावजूद, स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. सड़क पर गोवंश की मौतें और दुर्घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे न केवल गोवंश की जान जा रही है, बल्कि आम लोग भी इन दुर्घटनाओं से प्रभावित हो रहे हैं. मवेशयों के सड़को पर आवारा घूमने से कई लोग आय दिन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. जिसके चलते अब शासन-प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…

8 minutes ago
CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…

10 minutes ago
CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…

16 minutes ago
CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

रायगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

30 minutes ago
CG : पण्डरीपानी में आज CM विष्णुदेव साय …

CG : पण्डरीपानी में आज CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। CM साय सुबह करीब…

32 minutes ago
CG : रायपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी …

CG : रायपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी …

रायपुर। साइबर ठग ने आरटीओ के ई चालान की एपीके फाइल भेज कर 2.63 लाख…

36 minutes ago