छत्तीसगढ़

CG : होटल में सजी थी महफिल, 2 लाख कैश के साथ 10 जुआरी गिरफ्तार…

रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र के वी.आई.पी. रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ खेलते हुए 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन जुआरियों के कब्जे से 1,98,150 रुपये नकद और ताशपत्तियां बरामद की गईं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 560/24 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, और 36 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इस मामले में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा जुआ और सट्टेबाजी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधिकारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीमों ने पेट्रोलिंग और मुखबिरों से सूचना संकलित कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 26 अगस्त को प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने होटल बेबीलॉन कैपिटल के कमरा नंबर 115 में रेड कार्रवाई की। मौके पर जुआ खेलते हुए 10 लोगों को पकड़ा गया। जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अब होटल मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

22 minutes ago
राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

जांजगीर-चांपा. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने…

57 minutes ago
मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी पड़ने से कृषि क्षेत्र में चिंता…

1 hour ago
नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह नशा…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न भारत माता वाहिनी योजना…

1 hour ago
CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन…

2 hours ago