छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने राम लाल दर्शन अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिले से कुल 158 तीर्थयात्री जय राम के जयघोष के साथ अयोध्या के लिए हुए रवाना महासमुंद , रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद जिले से कुल 158 तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक निवास से तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ उनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीर्थ यात्रियों को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर बनने के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए इच्छुक राज्य के श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना जनता के लिए एक बड़ी सौगात है, जिसमें उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुभव प्राप्त होता है, बल्कि यह उन्हें मानसिक शांति और संतोष भी प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।  इसी क्रम में आज जिले के महासमुंद विकासखंड से 32, बागबहरा से 27, बसना से 34, पिथौरा से 10, और सरायपाली से 55 तीर्थयात्रियों को बसों द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां से तीर्थयात्री ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए। बता दें कि रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन में तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के दौरान उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, जनपद सीईओ फकीचरण पटेल मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

2 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

2 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

2 hours ago