छत्तीसगढ़

CG : थाना के अंदर संदेही युवक गटक गया फिनायल, मचा हड़कंप

कोरबा । एक संदेही युवक ने थाना के अंदर कीटनाशक पी लिया। उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। निहारिका स्थित डा हरीश नायक के यहां नर्स का काम करने वाली प्रमिला की स्कूटी 13 अगस्त को अस्पताल के सामने से चोरी कर ली गई थी। इस मामले की जांच कर रही सिविल लाइन पुलिस ने संजय नगर निवासी रोहित राजवाड़े से एक चोरी का वाहन बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि उसे हिरासत में लेकर पुलिस कुछ और चोरी के मामलों में पूछताछ कर रही थी। उसे थाना के जहां पर उसे बैठ कर रखा गया था वहां पास में जहरीला फिनायल की बोतल रखी हुई थी। संदेही युवक मंगलवार की शाम करीब चार बजे मौका देखकर कीटनाशक की शीशी खोल कर गटागट गया। उसकी यह हरकत देखते थाना में मौजूद कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। उसके हाथ से बोतल को तत्काल छीन कर थाना प्रभारी को सूचना देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी होते ही अन्य अधिकारी सिविल लाइन थाना पहुंचे। बहरहाल संदिग्ध युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही। अभी कुछ दिनों पहले दर्री थाने में एक आदतन बदमाश की हिरासत के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जब्त संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की…

4 seconds ago
राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

अंबागढ़ चौकी| दिल्ली के जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुई…

2 minutes ago
राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव , जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में बड़ी लापरवाही सामने…

6 minutes ago
राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव| कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

12 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ के ईश्वर संयोजक नियुक्त हुए…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ के ईश्वर संयोजक नियुक्त हुए…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों के प्रभावी प्रचार-प्रसार…

15 minutes ago
भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की…

26 minutes ago