सागर

 सीएमओ व उनके पति के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों दिन हाइलाइट हो रहे इस मामले में अब तक तीन एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं। जिसमें पहले सीएमओ ने पति, जेठ व सास पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कराया था, तो वहीं दूसरी ओर अब पति की ओर से दिए आवेदन पर जीआरपी ने सीएमओ व नपा उपयंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सीएमओ सुरेखा जाटव के पति रवि पिता सुखवासी करोरिया (31) निवासी महाराजपुरा ग्वालियर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 मई को वह पत्नी सुरेखा जाटव के निवास पर रात 12.45 बजे अपने भाई विजय करोरिया के साथ गए थे, जब उन्होंने सीएमओ को फोन लगाया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद दरवाजा खुलवाने पर उपयंत्री गगन सूर्यवंशी वहां पहले से मौजूद था, जो वहां से धक्का देकर भाग गया। उसका पीछा करने पर उसने अपनी कार क्रमांक एमपी 16 सीबी 0689से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद डायल 100 की मदद से वह इलाज कराने के लिए सिविल अस्पताल गया। पति ने शिकायत में उल्लेख किया है कि उनकी पत्नी शादी के बाद से ही साथ रखना नहीं चाहती थी और लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त करती है। सीएमओ पर गगन सूर्यवंशी से चैट करते पकड़े जाने पर ऐसा करने से मना किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगीं, जिसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर सीएमओ सुरेखा जाटव व उपयंत्री गगन सूयवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उपयंत्री की शिकायत पर सीएमओ के पति पर भी मामला दर्ज
जीआरपी ने उपयंत्री गगन पिता भजनलाल अहिरवार (30) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की शिकायत पर सीएमओ के पति रवि करोरिया निवासी ग्वालियर के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। उपयंत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने सीएमओ सुरेखा जाटव से बीस हजार रुपए उधार लिए थे, जो सीएमओ बार-बार फोन लगाकर वापस मांग रही थी उनका कहना था कि पति घर आए है, जो रुपयों के लिए विवाद कर रहे है। एक शादी समारोह में शामिल होने के कारण रात करीब एक बजे वह रुपए देने के लिए सीएमओ के घर गया, जहां पर रवि करोरिया गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा था। जीआरपी सीएमओ के पति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *