छत्तीसगढ़

CG : पीएम आवास योजना ,154 आवास मित्रों की होगी भर्ती

गरियाबंद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के लिए जिले में 154 आवास मित्रों की भर्ती की जायेगी। क्लस्टरवार आवास मित्र- समर्पित मानव संसाधन के चयन के लिए जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा 16 सितम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से ही प्रस्तुत किये जा सकेंगे। आवास मित्र के चयन हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आवेदन पत्र प्रारूप एवं अन्य जानकारी जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन कर  एवं जिला पंचायत गरियाबंद तथा जिले के सभी जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद ने बताया कि प्रत्येक क्लस्टर में 1 आवास मित्र-समर्पित मानव संसाधन की सेवा ली जायेगी। जिसके लिए जिला पंचायत क्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों के अभ्यर्थियों द्वारा किय गये आवेदन ही मान्य होंगे। विकासखण्ड छुरा अंतर्गत 23 आवास मित्रों की भर्ती की जायेगी। इसी प्रकार देवभोग अंतर्गत 34, फिंगेश्वर 25, गरियाबंद 17 एवं मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत 55 आवास मित्रों की भर्ती की जायेगी। आवेदक अपने निवास क्षेत्र के जनपद पंचायत के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। आवास मित्र के लिए बीई, डिप्लोमा या 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा अभ्यर्थी चयन के लिए पात्र होंगे। बीई सिविल तथा डिप्लोमा सिविल एवं एमए ग्रामीण विकास उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के नामों पर विचार किया जायेगा। समर्पित मानव संसाधन के चयन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को उनके गृहग्राम के क्लस्टर पर नियुक्त किया जायेगा। अभ्यर्थी न मिलने पर समीपस्थ क्लस्टर में सेवा ली जायेगी। निवास के प्रमाण के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। अभ्यर्थी का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। उन्हें योग्यता एवं वांछित अनुभव के आधार पर अंक प्रदान कर मेरिट सूची तैयार की जायेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : आज साय कैबिनेट की बैठक …

CG : आज साय कैबिनेट की बैठक …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे.…

2 minutes ago
CG : खेत में 10 गायों की मौत, आकाशीय बिजली गिरी …

CG : खेत में 10 गायों की मौत, आकाशीय बिजली गिरी …

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत नागेड़ी ग्राम पंचायत में सोमवार 22 जून दोपहर आकाशीय…

6 minutes ago
CG : 108 एम्बुलेंस जीवनदायिनी साबित हुई, महिला ने दिया बच्चे को जन्म …

CG : 108 एम्बुलेंस जीवनदायिनी साबित हुई, महिला ने दिया बच्चे को जन्म …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में 108 संजीवनी एम्बुलेंस एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई. ग्राम करजा निवासी…

14 minutes ago
MP में भाजपा मनाएगी ‘बूथ गौरव दिवस’, धारा 370 और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर होंगे विशेष व्याख्यान

MP में भाजपा मनाएगी ‘बूथ गौरव दिवस’, धारा 370 और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर होंगे विशेष व्याख्यान

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति और…

31 minutes ago
भोपाल मंडल के 15 अमृत भारत स्टेशनों पर खुलेंगे सिनेमाघर और गेमिंग जोन, जानें कैसे करें अप्लाई

भोपाल मंडल के 15 अमृत भारत स्टेशनों पर खुलेंगे सिनेमाघर और गेमिंग जोन, जानें कैसे करें अप्लाई

भोपाल  यदि आप एक व्यापारी हैं, स्टार्टअप चलाते हैं या निवेश के लिए किसी बड़े…

31 minutes ago
GI टैग से चमकी रतलाम की शान! बालम ककड़ी और गराडू को मिली नई पहचान, दुबई तक बढ़ी मांग

GI टैग से चमकी रतलाम की शान! बालम ककड़ी और गराडू को मिली नई पहचान, दुबई तक बढ़ी मांग

रतलाम   मध्य प्रदेश को देश विदेश में पहचान दिलाने वाली रतलाम की बालम ककड़ी और…

1 hour ago