छत्तीसगढ़

CG : ई-वेस्ट मॉडल प्रदर्शनी में जिले के 73 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किया 60 मॉडल

धमतरी । कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ई-कचरा प्रबंधन पर कार्य करने की प्रेरणा जिले में दी जा रही है। इसके मद्देनजर आज स्थानीय प्राथमिक शाला क्रमांक 01 धमतरी में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 73 विद्यार्थियों ने कुल 60 मॉडल प्रदर्शित किये। इनमें डॉ शोभाराम देवांगन शा उ मा वि धमतरी, शिव सिंह वर्मा शा आदर्श उ मा वि धमतरी, नत्थूजी जगताप शा उ मा वि धमतरी, शा उ मा वि रांवा, सेजेस कंडेल, सेजेस बठेना, सेजेस गोकुलपुर, मॉडल इंग्लिश स्कूल धमतरी, विद्याकुंज मेमोरियल स्कूल हटकेशर, शा उ मा वि रूद्री, शा मा शाला कंडेल नवागांव, केन्द्रीय विद्यालय धमतरी और शा उ मा वि संबलपुर के विद्यार्थी शामिल हुए। इन मॉडलों का अवलोकन एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल और डिप्टी कलेक्टर कल्पना धु्रव द्वारा ने किया तथा बच्चों के मेहनत की सराहना की। साथ ही ई-कचरा प्रबंधन से और अच्छे विज्ञान मॉडल बनाने की प्रेरित किया। गौरतलब है कि जिले के सभी विद्यालयों में संचालित यूथ एवं इको क्लब के छात्रों को ई-कचरा प्रबंधन पर कार्यशील मॉडल एवं खिलौना निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में इस माह ई-कचरा पर विशेष कार्य किया गया। यह यूथ एवं इको क्लब के माध्यम से किए जाने वाले कार्य हैं, इसलिए सभी ईको क्लब के छात्रों के साथ ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता के साथ-साथ ई-कचरा का प्रयोग कर चारां विकासखण्डों में कार्यशील मॉडल एवं खिलौना निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकासखण्ड स्तरीय प्रदर्शनी में धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन आयोजनों में स्थानीय समुदाय एवं पालक समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। कलेक्टर के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 20 बच्चों से कलेक्टर भेंट करेंगे। यह रू-ब-रू कार्यक्रम का हिस्सा होगा, जिसमें बच्चों का सीधा संवादन कलेक्टर से होगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

57 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

1 hour ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

2 hours ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

2 hours ago