ग्वालियर-चंबल में निवेशकों के लिए सबसे बड़ा लैंड बैंक, 88 किमी.का सफर 50 मिनट में होगा पूरा

 ग्वालियर

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अडानी समूह ने अंचल में दो नए प्रोजेक्ट में 3500 करोड़ के निवेश की घोषणा की। इससे 3500 रोजगार उपलब्ध कराएगा। इनमें सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट गुना में दो मिलियन टन सीमेंट प्रोजेक्ट और प्रोपीलीन प्रोडक्शन यूनिट शिवपुरी में लगाएगी। इसके अलावा ट्रॉपिलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर में 100 करोड़ निवेश करेगा।

तीसरी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों और निवेशकों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में  ग्वालियर में प्रदेश की तीसरी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुई। इसमें अडानी पोर्ट एंड सेज के एमडी करन अडानी और रिलायंस बायो एनर्जी के वाइस प्रेसीडेंट विवेक तनेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्वालियर से शुरुआत करने वाले ट्रॉपिलाइट के चेयरमैन पुनीत डाबर भी मौजूद रहे।

बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर
छह हाइवे और रेल लाइन से जुड़े ग्वालियर-चंबल में निवेशकों के लिए सबसे बड़ा लैंड बैंक है। अटल प्रगति पथ के साथ ही हाई स्पीड कॉरिडोर बनने जा रहे हैं। इसके बाद 88 किलोमीटर का सफर महज 50 मिनट में पूरा होगा। ग्वालियर में 500 करोड़ से नया एयरपोर्ट टर्मिनल बन चुका है।

अब ग्वालियर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। शिवपुरी और गुना में भी एयरपोर्ट बनाने की घोषणा हो चुकी है। दिल्ली और नोएडा के स्थान पर निवेश मध्यप्रदेश में आ रहा है। ग्वालियर से 7 हाइ-वे निकलते हैं। इस क्षेत्र में ग्वालियर को प्रमुख केन्द्र बनाया जाएगा। प्रदेश की उद्योग नीति और सरकार दोनों ही निवेशकों के लिए यहां बेहतर माहौल दे रही हैं। इन बातों के साथ पांच विभागों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया।

चार नए औद्योगिक पार्क
ग्वालियर-चबल क्षेत्र में 4 नये औद्योगिक पार्क खोले जाने की घोषणा की। इसमें गुना के चेनपुरा में 333 हेक्टेयर, ग्वालियर जिले के मोहना में 210 हेक्टेयर, मुरैना के मवई में 210 हेक्टेयर और शिवपुरी के गुरावल में 30.64 हेक्टेयर में औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

11 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

11 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

11 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

11 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

11 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

12 hours ago