उज्जैन

 पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के चलते उज्जैन नगर निगम को मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार मिला है। अपनी श्रेणी में उज्जैन नगर निगम पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर रहा है।
पर्यावरण दिवस पर भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निगमायुक्त अंशुल गुप्ता को प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र व 1 लाख 50 हजार रुपए से पुरस्कृत किया।

यह हैं उल्लेखनीय कार्य
: पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में प्रयास किए। इसके अंतर्गत 83 एमएलडी का एसटीपी, दो 50 केएलडी के एफएसटीपी की स्थापना।
: निगम क्षेत्र से जनित 210 प्रतिदिन घरेलू वेस्ट का 100 प्रतिशत कलेक्शन।

: एक एसटीपीडी का बायोमेनेशन प्लांट व एक विंडोव कम्पोस्टिंग प्लांट की स्थापना। इसकी क्षमता 225 टीपीडी है।
: निगम द्वारा उपचारित 100 प्रतिशत जल किसानों , बगीचों में सिंचाई में उपयोग लाया जाता है। किसान जल क्रय करते हैं।
: पुराने कचरे से भरी 0.5 एकड़ भूमि को री-मेडियट किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *