एम.पी. ट्रांसको ने लक्ष्य से अधिक पौधरोपण करने में पाई सफलता
उज्जैन जिला पौध-रोपण में अव्वल
भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार म.प्र. की बिजली कंपनियों में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने पूरे प्रदेश में निर्धारित 19000 पौधरोपण लक्ष्य के मुकाबले 23697 पौधरोपण करने में सफलता हासिल की है।
एम.पी. ट्रांसको के सभी 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स (टी.एल.एम.), 416 एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों तथा प्रदेश के सभी कार्यालयों व आवासीय परिसरों में कार्मिकों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। पौधरोपण में उज्जैन जिला अव्वल रहा, जहां पर ट्रांसको कार्मिकों ने 588 पौधरोपण के मुकाबले 1491 पौधों का रोपण किया, भोपाल में 705 के मुकाबले 1042, इंदौर जिले में 700 लक्ष्य के स्थान पर 1143 पौधे लगाये गए1 जबलपुर में 900 एवं ग्वालियर में 868 पौधे रोपित किये गये।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…