प्रदेश में 275 सीएम राइज स्कूल संचालित

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग शासकीय स्कूलों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहले चरण में 275 सीएम राइज स्कूल संचालित हो रहे हैं। दूसरे चरण में प्रदेश में 5 हजार 986 स्कूलों को सीएम राइज स्कूल के रूप में विकसित करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

प्रदेश के सीएम राइज स्कूल योजना का पहला सर्व-सुविधायुक्त भवन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलाना जिला शाजापुर में लोकार्पित हो चुका है। पहले चरण में 270 सीएम राइज स्कूलों के भवन निर्माण के प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इनमें से 247 विद्यालयों में भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 122 सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण पूरे कर लिये जायेंगे। सीएम राइज स्कूल योजना को गुणवत्तायुक्त समावेशी शिक्षा एवं सुशासन की श्रेणी में वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। प्रदेश में संचालित सीएम राइज स्कूल में बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिये नि:शुल्क परिवहन सेवा भी प्रारंभ की गई है।

32 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती

प्रदेश में पिछले तीन शिक्षा सत्र में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं अन्य पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 32 हजार 82 शिक्षकों की भर्ती की गई है।

नि:शुल्क साइकिल वितरण

प्रदेश में बच्चे स्कूल सुविधाजनक तरीके से पहुँच सकें, इसके लिये वर्ष 2024-25 में 4 लाख 50 हजार पात्र छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की जायेंगी। नवीन शिक्षक आवास योजना के अंतर्गत शैक्षणिक व्यवस्था में और अधिक गुणवत्ता लाने के लिये ग्रामीण शिक्षकों को आवास योजना की स्वीकृति दी गई है। कक्षा एक और दो के बच्चों के लिये राज्य सरकार ने दक्षता फ्रेमवर्क भी तैयार किया है। इसमें निधार्रित लर्निंग आउटकम्स के आधार पर हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित की अभ्यास पुस्तिकाएँ एवं लर्निंग किट तैयार कर वितरित किये गये हैं।

सेनिटेशन एवं हाइजीन योजना

प्रदेश में सेनिटेशन एवं हाइजीन योजना में कक्षा 7 से 12 में अध्ययनरत 19 लाख छात्राओं के बैंक खातों में 57 करोड़ रूपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

7 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

7 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

7 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

7 hours ago