63वीं राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 बेंगलौर, एथेलेटिक्स अकादमी के सुनील डाबर ने जीता रजत पदक
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई
भोपाल
30 से 02 सितम्बर 2024 तक 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन बेंगलुरू (कर्नाटक) में किया गया है। प्रतियोगिता में म.प्र. खेल अकादमी के खिलाड़ी सुनील डाबर ने एथेलेटिक्स खेल का बेहतर प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।
म.प्र. राज्य खेल अकादमी के एथेलेटिक्स खिलाड़ी सुनील डाबर ने 5000 मी. इवेन्ट में 14:00.50 समय पूर्ण कर रजत पदक अर्जित किया। इसी इवेन्ट में एसएससीबी के खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने 13:54.70 समय लेकर स्वर्ण पदक और लवप्रीत सिंह ने 14:00.89 समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया। खेल अकादमी के खिलाड़ी विनोद सिंह ने 14:07.67 समय लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया।
खेल अकादमी के खिलाड़ी सुनील डाबर की इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।
13 विद्यार्थियों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत संभावना रायपुर । सुकमा जिले…
कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास…
कोरबा। युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़…
गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता रायपुर…
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां…
12 दिनों में शुरू हुई प्रमनाथ मिर्रे की दिव्यांग पेंशन, परिवार ने जताया आभार रायपुर…